फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tejas Express hit the passengers who got down to get water and died

Auraiya News: पानी लेने उतरे यात्रियों की तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई थी मौत

Sat, 22 Jul 2023 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tejas Express hit the passengers who got down to get water and died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई मौत में दोनों युवकों की शिनाख्त आनंद विहार मऊ एक्सप्रेस से उतरे मऊ और आजमगढ़ निवासी यात्रियों के रूप में हुई। दोनों यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए उतरे थे, इसी बीच तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचे परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव सुपुर्द किए गए हैं।

शुक्रवार देर शाम तकरीबन साढ़े सात बजे कंचौसी रेलवे स्टेशन से गुजरी 82502 तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो यात्रियों की मौत के मामले में फफूंद पहुंचे परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त जनपद आजमगढ़ के ग्राम बहापुर, जीयनपुर निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र रामशब्द एवं दूसरे मृतक की शिनाख्त जिला मऊ के ग्राम गागेवीर, मधुबन निवासी परमहंस (30) पुत्र रामसूरत के रूप में की है।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी फफूंद प्रभारी जयकिशोर ने बताया कि घटना के बाद रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना देकर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एनाउंस कराया गया। इस बीच दोनों यात्रियों के साथ यात्रा कर रहे लोग भी अपने साथी के कोच में न पहुंचने से परेशान थे। जानकारी पर परिजनों ने कानपुर सेंट्रल के स्टेशन मास्टर से मिलकर मृतकों के साथी यात्री संगम एक्सप्रेस से घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पर दोनों के परिजनों एवं परिचितों ने मृतकों की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक आनंद विहार मऊ एक्सप्रेस की साधारण कोच में यात्रा कर रहे थे। कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक डाउन लूप लाइन पर ट्रेन के रुकने पर दोनों यात्री पानी लेने के लिए उतरे थे। प्लेटफार्म के बजाय उल्टी साइड रेलवे लाइन संख्या दो पर उतरे दोनों यात्री तीसरे ट्रैक पर आ गए उसी समय कानपुर की ओर से आ रही नानस्टाप 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस देखने लगे। वंदे भारत एक्सप्रेस के हार्न आदि की आवाज के कारण रेलवे लाइन संख्या दो पर आ रही तेजस एक्सप्रेस का पता नहीं चल सका और चपेट में आ गए।
-----

खेतों में धान की रोपाई करने जा रहा था अनिल

जनपद आजमगढ़ के ग्राम बहापुर, जीयनपुर निवासी मृतक अनिल कुमार के साथ उनका चचेरा भाई गांव का ही रहने वाला रामकरन पुत्र फूल सिंह यात्रा कर रहा था। रामकरन ने बताया कि अनिल, नोएडा में अपनी बहन अनीता के पास रहता था। अनिल गुटखा की दुकान किए था और पार्ट टाइम में ई रिक्शा भी चलाता था। अनिल गांव में स्थित जमीन में धान की रोपाई के लिए जा रहा था। कंचौसी में ट्रेन रुकने पर वह पानी लेने के लिए उतरा था। उसी समय हादसा हो गया। अनिल के पांच बच्चे हैं। सूचना पर नोएडा से बहन अनीता एवं रिश्तेदार भी फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


-----

मजदूरी न मिलने पर वापस गांव लौट रहा था परमहंस

जिला मऊ के ग्राम गागेवीर, मधुबन निवासी परमहंस के साथ ट्रेन में उसका दोस्त मऊ जिला के ग्राम भारतीया निवासी दीनानाथ पुत्र जबरू भी यात्रा कर रहा था। दीनानाथ ने फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचकर बताया कि वह दोनों दिल्ली में टाइल्स लगाने में हेल्पर थे। पिछले काफी समय से ठेकेदार ने भुगतान नहीं किया था। इसलिए दूसरे काम की तलाश में वह दोनों वापस गांव लौट रहे थे। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद परमहंस उतर गया। कुछ देर बाद ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article