{"_id":"6522e97f51584ccd3e075d96","slug":"tehsil-workers-will-get-accommodation-throughout-the-year-auraiya-news-c-211-1-aur1002-3830-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तहसील कर्मियों को साल भर में मिलेंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तहसील कर्मियों को साल भर में मिलेंगे आवास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
सदर तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। चड्ढा टाकीज के सामने वाहन स्टैंड से सटी एक एकड़ जमीन पर भवन बनाने का काम शुरू किया गया है। एक वर्ष के अंदर काम पूरा हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
सदर तहसील के एसडीएम से लेकर अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को आवास की सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन की मेहनत रंग लाई है। पिछले चार वर्षों से चल रही जमीन चिह्नित करने की कवायद को पूरा कर लिया गया है। यहां तक कि ठेकेदार के माध्यम से काम भी शुरू करा दिया गया है। यमुना रोड पर चड्ढा टाकीज के सामने एक एकड़ बचत की जमीन पर ये भवन बनेंगे।
तहसील अधिकारियों के टाइप-ए के चार आवास व कर्मचारियों के लिए टाइप-बी के 16 आवास बनेंगे। कर्मचारियों के आवास फ्लैट नुमा होंगे। अब सदर तहसील के कर्मचारियों को रहने के लिए किराए पर मकान लेने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ठेकेदार के माध्यम से सदर तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास बनाए जाने का काम शुरू कराया गया है। एक वर्ष के अंदर आवासीय भवन बनने से लेकर कॉलोनी विकसित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।