फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tehsil became an arena, villagers angry with accountant expressed their displeasure

Auraiya News: तहसील बना अखाड़ा, लेखपाल से नाराज ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Wed, 10 Jul 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tehsil became an arena, villagers angry with accountant expressed their displeasure
बिधूना। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव कुकरकाट में एक ग्रामीण को पीएम आवास मिलने पर ग्राम समाज की जगह में बनाए जाने पर लेखपाल ने रोक लगा दी थी। इसे लेकर ग्रामीणों का सोमवार को लेखपाल से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

लेखपाल ने मारपीट करने व अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया था। नाराज ग्रामीण मंगलवार को बिधूना तहसील पहुंच गए। जहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से नाराजगी जताई। हालांकि पकड़े गए युवक का शांतिभंग में चालान करते हुए एसडीएम हरिश्चंद्र ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कुकरकाट निवासी कुंअरपाल को पिछले वर्ष प्रधानमंत्री आवास मिला था। इससे गांव में बनाया जा रहा था। आवास वाली जगह ग्राम समाज की होने पर प्रधान द्वारा निर्माण करने मना किया गया, लेकिन कुंअर पाल सोमवार को द्वारा निर्माण कार्य करने लगे। जानकारी मिलने पर लेखपाल सुनील कुमार निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचे। निर्माण कार्य रुकवाने के दौरान लेखपाल का विवाद होने लगा। लेखपाल ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट कर अभिलेख फाड़ दिए। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार व थानाध्यक्ष संत कुमार ने मौके पर जानकारी ली। मंगलवार को पुलिस ने प्रधान रानीदेवी के देवर अवधेश कुमार यादव का शांतिभंग में चालान कर उपजिलाधिकारी न्यायालय पेश किया। जहां मजिस्ट्रेट ने अवधेश कुमार को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। ग्रामीणों को जानकारी होने पर प्रधान पति राजेश कुमार समेत लगभग 100 से अधिक लोग तहसील बिधूना पहुंचकर लेखपाल के हटवाए जाने को लेकर नारेबाजी करने लगे।
मामला बढ़ता देख बिधूना कोतवाली प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह एरवाकटरा थानाध्यक्ष संत प्रकाश पुलिस बल के साथ तहसील पहुंच गए। मामले को शांत किया। लेखपाल व ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी हरिश्चंद्र व तहसीलदार रणवीर सिंह ने बात की। ग्रामीणों ने लेखपाल सुनील कुमार पर आवास बनाने की जगह के लिए रुपया की मांग करने का भी आरोप लगाया। हालांकि लेखपाल की ओर से इसे लेकर इन्कार किया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि लेखपाल के साथ मारपीट नहीं हुई है। जबकि लेखपाल ने कहा कि उसके साथ मारपीट की गई। अभिलेख भी फाड़े गए है। इस संबंध में बिधूना उपजिलाधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि सोमवार को लेखपाल के साथ विवाद हुआ है। मामले को लेकर ग्रामीण तहसील आए थे। लेखपाल पर आरोप लगा रहे हैं। लेखपाल से विवाद में एक युवक को जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। लेखपाल धरने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed