{"_id":"65df805bbab9a6890508b404","slug":"teenagers-face-burnt-cut-marks-on-hand-auraiya-news-c-12-knp1080-598156-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किशोरी का चेहरा झुलसा, हाथ पर कट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किशोरी का चेहरा झुलसा, हाथ पर कट के निशान
विज्ञापन
- डॉक्टर कई दिन पुराना मामला होने की जता रहे आशंका
संवाद न्यूज़ एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी में मंगलवार सुबह टहलने निकली एक छात्रा का चेहरा व हाथ झुलस गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची एसपी ने पीड़िता से मामले की जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने घायल छात्रा को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में छात्रा को कानपुर रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाना के घर रह रही कक्षा 10 की छात्रा को बुधवार शाम एक निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा की चेहरा झुलसा होने व दाहिने हाथ पर कटे के निशान होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद छात्रा की मां ने बताया कि वह बाहर नौकरी करती है। उसकी पुत्री नाना-नानी के पास रहकर पढ़ती है।
विज्ञापन
बताया कि पुत्री से हुई बात में उसने बताया कि वह मंगलवार सुबह गांव में ही टहल रही थी, तभी सामने से आए कुछ लोगों ने उसके चेहरे के ऊपर कुछ फेंक दिया। इससे वह झुलस कर वहीं गिर गई। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं। वहीं घटना के संबंध में डॉक्टर अवधेश कुमार का कहना है कि छात्रा को देखने से यह पुराना जला हुआ प्रतीत होता है।
किससे चेहरा जला है यह विशेषज्ञ से राय लेने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घाव संक्रमित दिख रहा है। एसपी चारू निगम ने बताया मौके पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि गांव में दो पक्षों के बीच कोई विवाद का मामला है। वहीं छात्रा किस चीज से झुलसी है चिकित्सक के अनुसार यह पुराना जला प्रतीत हो रहा है विशेषज्ञ की राय के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।