{"_id":"573f63b04f1c1bfe16ac734e","slug":"teenager-rape-in-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों पर गई किशोरी के गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों पर गई किशोरी के गैंगरेप
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 21 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर गई किशोरी से गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 18 मई को किसी काम से खेतों पर गई थी। जब वह खेतों से लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे दो आरोपियों ने उसे दबोच लिया। छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। आरोपियों के जान से मारने की धमकी दिए जाने से सहमे परिजन पीड़िता के साथ गुरुवार शाम थाने पहुंचे।
उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए गांव के दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो गए। विवेचनाधिकारी सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।