{"_id":"6a08b7465bd7e9eff1021d44","slug":"teenager-loses-rs-12-lakh-from-fathers-account-due-to-mobile-game-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1526552-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मोबाइल गेम के चक्कर में किशोर ने पिता के खाते से 12 लाख गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मोबाइल गेम के चक्कर में किशोर ने पिता के खाते से 12 लाख गंवाए
Sat, 16 May 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 16 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
तीन गुना रुपये के लालच में आ गया किशोरकिसान पिता ने जमीन बेचकर बैंक में जमा कराई थी रकम
संवाद न्यूज एजेंसीएरवाकटरा। मोबाइल गेम में रुपये तीन गुना करने के लालच में एक किशोर ने अपने पिता के बैंक खाते से 12 लाख रुपये गंवा दिए। ऑनलाइन गेमिंग एप में ठगी होने पर किशोर ने पिता को जानकारी दी। किसान पिता ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की है।
हरचंदापुर निवासी किसान सुरेशचंद्र यादव ने जमीन बेचकर मिली 12 लाख की रकम बिधूना के कैनरा बैंक में जमा कराई थी। उसने कम पढ़ा-लिखा होने के कारण हाईस्कूल में पढ़ने वाले अपने बेटे का मोबाइल नंबर अपने खाते से लिंक करा दिया था। शुक्रवार को जब किसान बैंक पहुंचा तो उन्हें पता चला कि उनके खाते में मात्र 122 रुपये बचे हैं।
पूछताछ में बेटे ने ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए ठगी की बात कही। पीड़ित ने साइबर सेल से रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि साइबर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।