फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager dies of snakebite; family relied on faith healing.

Auraiya News: सर्पदंश से बच्चे की मौत, झाड़-फूंक में लगे रहे परिजन

Sun, 19 Jul 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies of snakebite; family relied on faith healing.
फोटो-22- बेटे की मौत पर बिलखता पिता व परिजन। संवाद
अछल्दा। गांव लिधौरा में शुक्रवार को 13 वर्षीय किशोर अंश शाक्य की सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। इस दौरान किशोर की मौत हो गई। इसके बाद भी परिजन झाड़-फूंक में लगे रहे।
विज्ञापन

देरशाम अहमदाबाद से पिता के घर आते ही कोहराम मच गया। इसके बाद शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अंश घर के बाहर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान उसके पैर में सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद वह मां व दादी के साथ धान की रोपाई करने खेत पर चला गया।
विज्ञापन

करीब दो-तीन घंटे बाद खेत से लौटने पर उसे चक्कर आने लगे। उसने अपनी मां स्वाति और दादी को सर्पदंश की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। यहां डॉ. ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन किशोर को झाड़-फूंक के लिए मध्य प्रदेश के रतनगढ़ देवी मंदिर ले गए। वहां दो घंटे चली झाड़-फूंक के बाद कुछ सफलता नहीं मिली।

इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। उधर, पुत्र की मौत की सूचना पर अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करने वाला पिता नीलेश शाक्य शनिवार सुबह घर पहुंचा। उसको देखते ही परिजन-रोने बिलखने लगे। इसके बाद किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed