फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager commits suicide by hanging herself

Auraiya News: किशोरी ने फंदा लगाकर दे दी जान

Wed, 22 May 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging herself
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने घर के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर वालों का आरोप है कि आरोपी युवक किशोरी को धमका रहे थे। इसके चलते उसने जान दे दी।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) रविवार की रात परिजनों के साथ घर की छत पर सो रही थी। पिता खेत पर भूसा भरने गए थे। देर रात किसी समय उसने घर के गेट के रोशनदान से साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो फंदे पर किशोरी को लटका देख चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को जुलाई 2022 में गांव निवासी सोनम व रंजीत बहला-फुसलाकर ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। लेकिन पुलिस ने मामले में धारा 363 और 366 के तहत (अपहरण कर जबरन शादी के लिए दबाव बनाने) केस दर्ज किया था। पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर लड़की के पिता ने कोर्ट का सहारा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




जहां से पुलिस को दोबारा जांच के आदेश दिए गए थे। पुलिस ने आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसके चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि मामले में विपक्षियों की ओर से बेटी को कई बार धमकाया गया था। क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed