फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenage girl drinks pesticide, dies

Auraiya News: किशोरी ने पीया कीटनाशक, मौत

Sat, 08 Aug 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 08 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl drinks pesticide, dies
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव सेऊपुर निवासी किशोरी ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पी लिया। शुक्रवार को सैफई में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। किशोरी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


सेऊपुर निवासी लवकुश की बेटी प्रियंका पिछले 10 वर्षों से बिधूना के पुरवा पट्टी गांव में अपनी मौसी माया देवी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसने हाल ही में कक्षा नौ की परीक्षा पास की थी और कक्षा 10 में दाखिला लेने वाली थी।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब पांच बजे प्रियंका ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर मौसी उसे तत्काल सीएचसी अछल्दा ले गईं, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गुरुवार दोपहर हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए, लेकिन रात करीब आठ बजे उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में परिजन उसे दोबारा अछल्दा सीएचसी लाए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां प्रियंका की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed