फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Technical fault in CBC machine, not even LT

औरैयाः सीबीसी मशीन में तकनीकी खराबी, एलटी भी नहीं

Thu, 01 Sep 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Technical fault in CBC machine, not even LT
सीएचसी में मरीजों को देखते अधीक्षक डॉ. मोहित। संवाद - फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा (औरैया)। राज्यसभा संासद गीता शाक्य द्वारा गोद ली गई ऐरवाकटरा सीएचसी में लोग इलाज कराने तो आते हैं, पर उन्हें सिर्फ दवा देकर घर भेज दिया जाता है। ब्लड समेत महत्वपूर्ण जांच के लिए यहां सीबीसी मशीन का संचालन न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को 90 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें से अधिकांश मरीज वायरल बुखार, पेट दर्द, खांसी, शरीर में कमजोरी समेत अन्य मर्ज के रहे। ओपीडी में मौजूद डॉ. महावीर व सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित ने मरीजों को देखकर दवाएं दीं। साथ ही 20 से अधिक मरीजों को ब्लड संबंधित जांच कराने की सलाह दी। सीएचसी की लैब में आई नई सीबीसी मशीन का संचालन न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यहां पर रखी नई सीबीसी मशीन तकनीकी खराबी के कारण खराब बताई जा रही है। वहीं, इसके संचालन के लिए लैब टेक्नीशियन की तैनाती भी नहीं है। मरीजों को निजी लैब से ब्लड जांच कराने में मोटी रकम चुकानी पड़ रही है। जानकारी होने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर चुप्पी साधे हैं। जबकि ऐरवाकटरा सीएचसी को राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने गोद लिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सीबीसी मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। मशीन को सही कराने व संचालन के लिए एलटी की मांग सीएमओ को पत्र भेजकर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed