{"_id":"6547d1a51aa08255a60ee3a9","slug":"team-of-navya-disha-priyanshi-got-first-position-in-the-country-in-science-question-forum-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4980-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नव्या, दिशा, प्रियांशी की टीम ने विज्ञान प्रश्न मंच में पाया देश भर में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नव्या, दिशा, प्रियांशी की टीम ने विज्ञान प्रश्न मंच में पाया देश भर में पहला स्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। अखिल भारतीय विज्ञान मेला में दिबियापुर की नव्या, दिशा एवं प्रियांशी की टीम ने विज्ञान प्रश्न मंच प्रतिस्पर्धा में देश भर में पहला स्थान पाया है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के 21वें मेले का तीन दिवसीय आयोजन पंजाब के अमृतसर में चल रहा है।
प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि चार से सात नवंबर तक पंजाब के अमृतसर स्थित विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा 21वें अखिल भारतीय विज्ञान मेला 2023-24 का तीन दिवसीय आयोजन चल रहा है। चार नवंबर से शुरू हुए मेले के दूसरे दिन रविवार को अखिल भारतीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें देश भर के 10 प्रदेशों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
दिबियापुर की टीम में शामिल नव्या बाजपेई, दिशा चतुर्वेदी एवं प्रियांशी ने किशोर वर्ग विज्ञान प्रश्न मंच प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग किया। तीनों छात्राओं ने देश भर के विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों (स्टेट बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड) के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया। तीनों छात्राओं और उनके साथ गई विज्ञान शिक्षिका दीक्षा शुक्ला को प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी, प्रबंधक नरेंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष रवि शंकर गुप्त, कोषाध्यक्ष राम औतार राजपूत आदि ने बधार्ई दी है।