फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Team of doctors reached Bhurepur and Chadraua villages, three new patients

Auraiya News: भूरेपुर और चड़रौआ गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम, तीन नये मरीज

Sun, 11 Aug 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Team of doctors reached Bhurepur and Chadraua villages, three new patients
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर और चड़रौआ में फैली डायरिया बीमारी से दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ है। रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिरपुरी के साथ डॉक्टरों की टीम दोनों गांव में पहुंची और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्हें दवा वितरित की गई। टीम को चड़रौआ गांव में तीन नए मरीज भी मिले। जिनमें डायरिया के लक्षण मिलने पर उन्हें भी दवा दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के घरों में जाकर ओआरएस भी वितरित किया। साथ ही घरों के सामने साफ-सफाई रखने और पानी को उबालकर ठंडा करके पीने की अपील की।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर और चड़रौआ में बृहस्पतिवार को कुछ लोगों को उल्टी दस्त होने लगे बीमारों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें फफूंद और दिबियापुर के निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती कराया। लेकिन तब तक डायरिया ने गांव भूरेपुर में केसरिया उर्फ राहुल (6), खुशबू (16), आशिकी (5), प्रांशु (12), जाहन्वी (7), ज्योति (16) समेत तीन अन्य लोगों को चपेट में ले लिया। परिजन निजी अस्पताल ले गए और इलाज कराया। शुक्रवार को किसारीलाल की हालत फिर बिगड़ी और जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो गई। वहीं गांव चड़रौआ में भी डायरिया फैलने से 12 लोग इसकी चपेट में आ गए। जिसमें जसवंत सिंह की पांच वर्षीय पुत्री नेंसी की हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गई। जबकि छह अन्य मरीज कानपुर और 100 शैया चिचौली जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिरपुरी के साथ संक्रामक रोग नोडल अधिकारी डॉ. सरफराज अंसारी, नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव चड़रौआ पहुंची। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें दवा वितरित की। टीम ने गांव के घर-घर जाकर ओआरएस भी बांटा और साफ सफाई रखने एवं पानी को उबालकर ठंडा करके पीने की अपील की। इसके बाद टीम गांव भूरेपूर पहुंची। जहां मरीजों की जांच की और उन्हें दवा वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को चड़रौआ गांव में लूज मोशन और पेट में दर्द के तीन नए मरीज 28 वर्षीय विशुन सिंह, डेढ़ वर्षीय सत्यम और 50 वर्षीय वृद्धा सावित्री देवी मिले। जिन्हें दवा दी गई। वहीं भूरेपुर में कोई नया मरीज नहीं मिला।

----------------------

इटावा में एक, कानपुर में तीन मरीज भर्ती

फफूंद। डायरिया से पीड़ित गांव चड़रौआ निवासी 28 वर्षीय गौरव उसकी पत्नी अर्चना और छह वर्षीय पुत्री खुशी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें कानपुर ले गए है। जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव की ही 26 वर्षीय संध्या पत्नी बलवंत उसकी नंद 20 वर्षीय रोशनी और डेढ़ वर्षीय पुत्री मानसी की भी हालत बहुत खराब थी। जो 100 शैया चिचौली जिला अस्पताल में भर्ती हैं। गांव भूरेपुर निवासी पांच वर्षीय आशिकी पुत्री कैलाश की भी हालत खराब होने पर रविवार सुबह परिजन इलाज के लिए उसे इटावा ले गए हैं।

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed