{"_id":"6137aac78ebc3e7d131a25d5","slug":"team-gives-dastak-to-ghar-ghar-auraiya-news-knp6507940107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहद का हाल जानने घर-घर पहुंचने लगीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहद का हाल जानने घर-घर पहुंचने लगीं टीमें
विज्ञापन
घर-घर सर्वे के दौरान एक गांव में मौजूद टीम । संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग द्वारा घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। अभियान के पहले दिन मंगलवार को 440 टीमों ने घरों में जाकर दस्तक दी और लोगों को बीमारियों और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 सितंबर तक विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत घर-घर सर्वे शुरू किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम आदि को लगाया गया है। प्रत्येक टीम को हर दिन 50 से 60 घरों का सर्वे करना है। मंगलवार को टीमों ने 22,308 घरों में दस्तक दी और बीमारियों और टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान टीमों ने बुखार, खांसी, जुकाम, टीबी, चिकुनगुनिया, मलेरिया, टाइफाइड व अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को चिह्नित किया। अभियान की जानकारी टीमें ब्लॉकों में बैठे अधिकारियों को देंगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि पहले दिन टीमों ने लक्ष्य पूरा करने में सफलता पाई है। 16 सितंबर तक टीमें अभियान को सफल बनाएंगी और जिले को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने में जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी।
विज्ञापन
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को चलाए गए टीकाकरण अभियान में 91 केंद्रों पर 10 हजार 330 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। जिले में अब पांच लाख 26 हजार 837 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। जिसमें चार लाख 56 हजार 847 लाभार्थियों ने पहली और 69 हजार 850 लाभार्थियों ने दोनों डोज लगवाईं हैं।