फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teachers will agitate if they do not get arrears

एक साल से परेशान शिक्षकों को अभी तक नहीं मिला एरियर

Tue, 17 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers will agitate if they do not get arrears
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते अभी तक लगभग पांच सौ शिक्षकों का अवशेष एरियर नहीं मिला है। शिक्षक संगठन यूटा ने बीएसए कार्यालय पहुंच कर बीएसए को ज्ञापन सौंपा और एक सप्ताह के अंदर अवशेष शिक्षकों का वेतन एरियर निकलवाने की मांग की। शिक्षक संगठन ने यह भी चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में शिक्षकों की समस्या दूर नहीं होगी तो यूटा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय में यूटा जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल व ब्लाक अध्यक्ष विनय वर्मा के नेतृत्व में कई शिक्षक बीएसए को ज्ञापन देने पहुंचे। बीएसए की गैर मौजूदगी में शिक्षकों ने बीईओ सुधीर कुमार गुप्ता को ज्ञापन देकर बताया कि विभागीय उदासीनता के चलते जिले में नियुक्त 500 से अधिक शिक्षकों का एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक एरियर नहीं मिला है। शिक्षक एक वर्ष पूर्व सभी सत्यापन संबंधी कार्य कर चुके हैं। फीस जमा होने के बावजूद भी स्नातक स्तर पर अभी तक सत्यापन न होने को कहकर शिक्षकों को टहला दिया जाता है। इससे शिक्षकों में बहुत रोष है। इस वजह से एक सप्ताह के अंदर शिक्षकों का एरियर निकालने की कार्यवाही की जाए। अन्यथा यूटा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

इस मौके विनय वर्मा, प्रदीप गुप्ता, नेत्रपाल सेंगर, मोहन मिश्र, अनुज कुमार, उमेश निषाद, प्रदीप कुमार, प्रशांत गुप्ता सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed