फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teachers protest at dios office

डीआईओएस दफ्तर के बाहर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, निकाली भड़ास

Wed, 25 Aug 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
teachers protest at dios office
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने 15 सूत्री मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि शीघ्र समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं कर रही है। अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ शासन की योजनाओं को भी लाभार्थियों तक पहुंचाने और अन्य योजनाओं को भी पूरा करने में अहम योगदान निभाता है।
विज्ञापन

ऐसे में शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर होना चाहिए।
प्रदर्शन के बाद 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। साथ ही जिले के शिक्षकों ने जिला स्तरीय सात समस्याओं को लेकर भी एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। प्रदर्शन के दौरान जगदीश नारायण त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, संजीव कुमार, अविनाश कुमार, उत्तम कुमार शुक्ला, साध्येश सिंह, उमेश तिवारी, अजय मिश्रा, शिववीर यादव व अजय पाल सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed