{"_id":"61268b838ebc3e7a0d5b7876","slug":"teachers-protest-at-dios-office-auraiya-news-knp6482201150","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस दफ्तर के बाहर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस दफ्तर के बाहर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, निकाली भड़ास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने 15 सूत्री मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि शीघ्र समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं कर रही है। अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ शासन की योजनाओं को भी लाभार्थियों तक पहुंचाने और अन्य योजनाओं को भी पूरा करने में अहम योगदान निभाता है।
ऐसे में शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर होना चाहिए।
प्रदर्शन के बाद 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। साथ ही जिले के शिक्षकों ने जिला स्तरीय सात समस्याओं को लेकर भी एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। प्रदर्शन के दौरान जगदीश नारायण त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, संजीव कुमार, अविनाश कुमार, उत्तम कुमार शुक्ला, साध्येश सिंह, उमेश तिवारी, अजय मिश्रा, शिववीर यादव व अजय पाल सिंह पाल आदि मौजूद रहे।