फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teachers protest against government's stand on TET

Auraiya News: टीईटी पर सरकार के रुख से भड़के शिक्षक, प्रदर्शन

Wed, 11 Feb 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 11 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest against government's stand on TET
ककोर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर सैकड़ों शिक्षकों ने जिला मुख्यालय ककोर में मार्च निकालते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टीईटी प्रकरण पर सरकार द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने से आक्रोशित शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय से लेकर डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव व जिला मंत्री अरविंद राजपूत के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि यदि टीईटी मामले में सामूहिक छूट और अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वह बीएलओ, जनगणना, निर्वाचन और एसआईआर सहित शिक्षण कार्य के अतिरिक्त सभी सरकारी कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने दावा किया कि नौ फरवरी को एक सांसद द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि सरकार का टीईटी मामले में सामूहिक छूट देने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जवाब से प्रदेशभर के शिक्षकों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शिक्षा राज्य मंत्री का पुतला फूंका गया और औरैया में भी संगठन द्वारा पुतला दहन का प्रयास किया गया।
हालांकि, पुलिस की भारी मौजूदगी के चलते शिक्षकों से पुतला छीन लिया गया, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में स्थिति को संभाल लिया गया।

इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक भास्कर, नीरज कुमार चक, ओमकार यादव, अनिल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील यादव, संजय सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष भाग्यनगर कमलेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed