फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teachers give memorandum for Mobile teams duty

सचल दल से ड्यूटी हटाने को सौंपा ज्ञापन

Tue, 29 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 29 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
teachers give memorandum for Mobile teams duty
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला समन्वयक को बोर्ड परीक्षा 2016 में सचल दलों में शामिल न किए जाने को मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जिला इकाई ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रधानाचार्यों ने बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता बरकरार रखने और केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को उत्पीड़न से बचाने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला समन्वयक की कारगुजारियों की शिकायत करने संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री की अगुवाई में जिलाध्यक्ष रामअवतार ओझा, जिला मंत्री मनोज कुमार शुक्ला व अन्य पदाधिकारी कलेक्ट्रट परिसर में पहुंचे। यहां संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम माला श्रीवास्तव से मुलाकात की। प्रांतीय उपाध्यक्ष अग्निहोत्री व अन्य पदाधिकारियों ने डीएम से बीएसए कार्यालय में कार्यरत जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कप्तान सिंह यादव की कार्यशैली का कच्चा-चिट्ठा खोला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला समन्वयक दलगत राजनीति में सक्रिय रहते हुए प्राथमिक से लेकर इंटर कालेजों में पिछले सालों से टीचरों और कर्मचारियों को हैरान व परेशान कर धन उगाही करते चले आ रहे हैं। यही नहीं डीआईओएस कार्यालय से सांठ-गांठ कर जिला समन्वयक कई सालों से बोर्ड परीक्षा में सचल दल प्रभारी बनकर केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों का शोषण करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य नेताओं ने उनके सचल दल प्रभारी रहते जिले में नकलविहीन परीक्षा संपन्न होने में संदेह जताते हुए डीएम से उन्हें सचल दल प्रभारी न बनाए जाने की मांग की। प्रधानाचार्यों ने इस आशय का डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित, मोहन कृष्णा त्रिवेदी, कुदरत उल्ला खां, लता श्रीवास्तव, अवध अग्रवाल, देवी सिंह गुर्जर, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, जगदीश सिंह, रामशरण मिश्रा, डा. अरविंद कुमार शुक्ला, रामसनेही शर्मा, रामसंजीवन मिश्रा, बाबूराम राजपूत आदि संगठन के प्रधानाचार्य प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed