{"_id":"66576d2231e739ef8a013053","slug":"teachers-found-less-in-comparison-to-number-of-students-in-35-council-schools-auraiya-news-c-211-1-aur1006-112724-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 35 परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या के मुकाबले कम पाए गए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 35 परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या के मुकाबले कम पाए गए शिक्षक
विज्ञापन
औरैया। जिले में कई परिषदीय स्कूलों में छात्र व शिक्षक अनुपात के इस बिगड़े तालमेल को बेहतर बनाने के लिए शासन स्तर से जारी निर्देश के बाद स्कूलों की जिला स्तर पर समीक्षा की जा रही है। जिले की रिपोर्ट में ऐसे 35 परिषदीय स्कूलों को चिह्नित किया गया है।
जिले में 1265 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें से 35 परिषदीय स्कूलों को फिलहाल चिह्नित किया जा सका है। बीईओ की ओर से बीआरसी स्तर से भेजी गई रिपोर्ट में इन 35 स्कूलों में छात्र संख्या के मुकाबले शिक्षकों की तैनाती कम है। ऐसे में शिक्षण कार्य के प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। जून माह के अंत तक जिले स्तर पर स्कूलों की समीक्षा का यह क्रम चलेगा।
जिसके बाद शिक्षकों की तैनाती का यह बिगड़ा अनुपात सुधारने की कवायद देखने को मिल सकती है। जिले स्तर पर एक से दूसरे स्कूल में तबादले भी देखने को मिल सकते हैं। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल शासन स्तर से जारी हुए निर्देश के तहत स्कूलों को चिह्नित किया जा रहा है। जहां छात्र संख्या बहुतायत में है और शिक्षक कम हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाएगी।