फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teachers expressed their displeasure at not meeting their demands

समस्याओं का निराकरण न होने पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी

Mon, 16 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers expressed their displeasure at not meeting their demands
औरैया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की बैठक में बकाया बोनस, महंगाई भत्ता, बकाया एमडीएम कनर्वजन कॉस्ट न मिलने पर शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि इन मांगों को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल बीएसए से मिलेगा और समस्या निराकरण की मांग करेगा।
विज्ञापन

रविवार को बनारसीदास मोहल्ले में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने कहा कि वह अपना काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं को विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से ध्यान देकर निराकरण करना चाहिए। कहा कि परिषदीय शिक्षकों का वर्तमान वित्तीय वर्ष का बकाया बोनस, बकाया महंगाई भत्ता और बकाया एमडीएम कनवर्जन कास्ट के लिए उन्हें विभागीय कार्यालय और अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। समय से भुगतान न होने उनके सामने आर्थिक समस्या भी खड़ी हो जाती है। जिनसे निजात दिलाने के लिए अधिकारी समय से भुगतान करें।
विज्ञापन

संगठन जिलाध्यक्ष श्रीओम चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही बीएसए से मिलेगा और समस्याओं के निराकरण की मांग करेगा। शासन की मंशा के अनुरूप वर्तमान वित्तीय वर्ष का बकाया बोनस तथा बकाया महंगाई भत्ता अतिशीघ्र भुगतान किया जाए, अन्यथा संगठन आंदोलन छेड़ने को विवश होगा। जिला महामंत्री मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि शासन स्तर से एमडीएम से संबंधित धनराशि भेजी जा चुकी है। चार माह की बकाया एमडीएम कनवर्जन कास्ट अतिशीघ्र विद्यालयों के एमडीएम खातों में भेजी जाए। शिक्षक हित को देखते हुए 18 दिसंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन का संगठन ने समर्थन का ऐलान किया। इस बैठक में पंकज कुमार तिवारी, राघवेंद्र चौहान, योगेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, अवधेश चतुर्वेदी, नित्यानंद, अनुज, आलोक त्रिपाठी आदि की शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed