फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teacher who improves the quality of education will receive National Teacher Award

Auraiya News: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने वाले शिक्षक को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Mon, 08 Jul 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Teacher who improves the quality of education will receive National Teacher Award
औरैया। छात्रों के जीवन को समृद्ध करने और स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने वाले माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीआईओएस ने माध्यमिक स्तर के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले शिक्षकों को भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश पांडेय ने सभी माध्यमिक स्कूलों को पत्र जारी कर बताया कि जो शिक्षक इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने के इच्छुक हों। वह 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

इसके बाद 16 से 25 जुलाई तक जिला स्तर पर बनने वाली कमेटी पत्रों की जांच के बाद नामों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। इसके बाद 26 जुलाई से चार अगस्त तक प्रदेश स्तर पर चयन कमेटी द्वारा नामों को शार्ट लिस्ट कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद पांच व छह अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर गठित कमेटी शार्ट लिस्ट किए गए शिक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संपर्क करेंगी। इसके बाद 13 अगस्त तक नामों को फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की संस्तुति मिलने के बाद चार व पांच सितंबर को विजेता अध्यापकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जारी किए गए पत्र के निर्देशानुसार बताया गया है कि शिक्षकों को स्वयं समस्त प्रविष्टियां ऑनलाइन पोर्टल https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/ के माध्यम से करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed