फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teacher Mahesh honored with Karmayogi Award

Auraiya News: कर्मयोगी सम्मान से शिक्षक महेश सम्मानित

Tue, 12 Mar 2024 10:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 12 Mar 2024 10:42 AM IST
विज्ञापन
Teacher Mahesh honored with Karmayogi Award
अजीतमल। ब्लॉक अजीतमल के गांव शाहपुर बेंदी निवासी महेश कुमार शर्मा सहायक अध्यापक को रविवार को श्री नि:शुल्क गुरुकुल महाविद्यालय, अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम अयोध्या धाम में संस्कृति तथा पर्यटन विभाग एवं एडुलीडर्स यूपी की ओर से आयोजित किया गया था। महेश को यह सम्मान उनके द्वारा विद्यालय व संकुल स्तर पर मासिक शिक्षक संकुल बैठक, एसएमसी, पीटीएम, ग्राम शिक्षा चौपाल, माता उन्मुखीकरण, स्कूल चलो अभियान व नई शिक्षा नीति 2020 व आईसीटी पर आधारित स्टेट व जनपद स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए दिया गया है। कार्यक्रम में एडुलीडर्स यूपी के सभी 75 जनपदों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे सभी एडुलीडर्स एडमिन को संस्कृति विभाग के सहयोग से रामोत्सव 2024 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश कुमार आईएएस, प्रमुख सचिव, संस्कृत पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य विभाग, विशिष्ट अतिथि अनूप तिवारी, आशुतोष द्विवेदी संयोजक रामोत्सव 2024 व डॉ सर्वेश मिश्र संयोजक एडुलीडर्स यूपी के द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षक महेश को सम्मान मिलने पर जिले के शिक्षक मनीष मिश्रा, विपिन तिवारी, जितेंद्र गुर्जर, नरेंद्र कुशवाहा, मनोज अवस्थी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed