{"_id":"5f188c0e8ebc3e63b86dbe10","slug":"teacher-auraiya-news-knp5726965172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानजनक वेतन दिलाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानजनक वेतन दिलाए जाने की मांग
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित के नेतृत्व में सदर विधायक रमेश दिवाकर व एडीएम एमपी से मिला और 11 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की सेवा नियमावली निर्मित करते हुए पांच अंकों में सम्मानजनक मानदेय बैंक के माध्यम से दिलाए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन कहा गया नवीन पेंशन एक अनिश्चित व अलाभकारी निवशित योजना है। संगठन इसका विरोध करता है और मांग करता है कि नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। कोषगार से पूरा वेतन प्राप्त कर रहे तदर्थ शिक्षकों का बिना शर्त विनियमितीकरण किया जाए। साथ ही मांग पत्र में राज्य कर्मचारियों की भांति माध्यमिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी चिकित्सकीय सुविधा प्रदान कर प्रशिक्षित स्नातक वेतनक्रम में कार्यरत शिक्षकों के प्रोन्नत वेतन के लिए स्नातकोत्तर उपाधि की बाध्यता समाप्त करने की मांग की गई है। शिक्षकों के वेतन निर्धारण में राजकीय शिक्षकों की भांति सीटी ग्रेड की सेवा को जोड़कर लाभ दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर कृष्ण मोहन उपाध्याय, नवीन कुमार तिवारी, सुधीर दुबे, होशियार सिंह, संतोष त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, प्रमोद दुबे, अरविंद दुबे, चंद्र प्रकाश शर्मा, विपुल कुमार, कृष्ण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।