फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teacher

एटा बीएसए ने मीना देवी का रोका वेतन

Thu, 18 Jun 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
teacher
औरैया। एटा बीएसए ने वहां तैनात शिक्षिका मीना देवी का वेतन रोक दिया है। औरैया व एटा में एक ही पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र लगाकर वेतन निकलने के प्रकरण में यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में बीएसए औरैया का कहना है कि औरैया में तैनात शिक्षिका के प्रकरण में डायट, बेसिक शिक्षा परिषद को लिखा गया है। यदि किसी प्रकार की अनियमितता मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि औरैया व एटा में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक ही नाम की दो शिक्षिका मीना देवी के शैक्षिक दस्तावेज व पैनकार्ड एक ही निकलते हैं। जबकि दोनों की ट्रेनिंग अलग-अलग डायट में हुई है। अंक तालिका में विषय के अंतर अलग-अलग हैं, अब सत्यापन से असली और निकली का राज खुलेगा। आयकर विवरण दर्ज कराने के दौरान एक पैनकार्ड पर दो जगह सैलरी निकाले जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए को सूचना दी। अजीतमल ब्लॉक और एटा में दो मीना देवी होने पर बीएसए ने एटा बीएसए से सभी दस्तावेज मांगे। ई मेल से दस्तावेज बीएसए कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। दोनों मीना सिंह के सभी दस्तावेज एक ही निकले। हाईस्कूल व इंटर की दोनों अंक तालिका पर एक ही नंबर थे और दोनों की मार्कशीट अजीतमल के अमावता इंटर कालेज की मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि एटा में तैनात मीना देवी का वेतन रोक दिया गया है। औरैया में तैनात मीना देवी के संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद व डायट को पत्र लिखा जा चुका है। जांच में यदि खामी मिलेगी तो संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed