{"_id":"618815ac81b2c964c669d9f7","slug":"teacher-auraiya-eduaction-auraiya-news-knp6625261105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टकट की पढ़ाई से विद्यार्थी आगे नहीं जा सकता : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टकट की पढ़ाई से विद्यार्थी आगे नहीं जा सकता : कुलपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कस्बा स्थित जनता महाविद्यालय में प्रशासनिक भवन के लोकार्पण पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएसजेएम यूनीवर्सिटी कानपुर के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किया। भवन लोकार्पण के बाद आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ये तकनीकी युग है।
जिसके साथ हम आगे बढ़ सकते है। उन्होंने अच्छे विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम होने पर चिंता व्यक्त की। कहा कि शार्टकट से पढ़ाई करने वाला छात्र कभी आगे नहीं जा सकता। विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने कहा कि समय के साथ परिवर्तन और सर्वांगीण विकास भी जरूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार दुबे ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर किया। प्रगति रिपोर्ट प्राचार्य डॉ. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने प्रस्तुत की। मंच का संचालन कर रहे हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीप्रकाश यादव ने संपादित पुस्तक मेरी भी कविता साझा संग्रह भाग- 3 एवं मेरा भी विमर्श साझा संग्रह भाग -1 का विमोचन मुख्य अतिथि से कराया।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रानी पोरवाल, मदन पोरवाल, कैलाश त्रिपाठी, ठाकुर भोला सिंह, अशोक अग्रवाल, शिव दुबे, विपिन दुबे, पूर्व प्राचार्य रमेश चंद्र दुबे, प्रेम शंकर दुबे, कर्मवीर सिंह गौर, डा. योगेश, डा. प्रवीणा देवी, डा. पीपी सिंह, डा. गिरजेश, मनीष मिश्रा आदि रहे।