फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Task Force to examine the works

निर्माण कार्यों की जांच को गठित टास्क फोर्स

Wed, 24 Jun 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 24 Jun 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Task Force to examine the works

जिलाधिकारी ने जिले में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में खराब गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर टास्क फोर्स का गठन कर जांच कराए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन



कहा कि यदि रिपोर्ट में खामियां मिली तो कार्रदाई संस्था से वसूली की जाएगी। इस दौरान बैठक से अनुपस्थित रहने पर दो कार्रदाई संस्थाओं के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब- तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



 
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कार्रदाई संस्थाओं को प्रस्तावित अवधि में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि समय-समय पर कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। खामियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने ककोर मुख्यालय पर बनाए गए पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित कुछ अन्य भवनों में खराब गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर अलग से जांच हेतु टास्क फोर्स समिति गठित करने के निर्देश दिए।


कहा कि यह समिति निर्माण कार्यों की खामियों को चिंहित करते हुए जबावदेही तय करेगी। वहीं रिपोर्ट में खामियां मिलने पर संबंधित कार्यदाई संस्था से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।


 
बैठक में डीएम ने कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए निर्माण इकाईयों के अधिकारियों को निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कार्रदाई विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कब्रिस्तान के निर्माण कार्य को 15 जुलाई तक पूरे करने के निर्देश दिए।



बैठक में अनुपस्थित दो कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब- तलब करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र नाथ चौधरी, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, अर्थ संख्याधिकारी, सेतु निगम, यूपीपीसीएल, सीएनडीएस सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed