{"_id":"645a9d209dd81df7760462c5","slug":"tappebaz-crosses-womans-purse-auraiya-news-c-12-1-224567-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टप्पेबाजों ने महिला का पर्स किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टप्पेबाजों ने महिला का पर्स किया पार
Wed, 10 May 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 10 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। नगर के भगत सिंह चौराहे पर एक दुकान के पास पति व बेटी के साथ वाहन का इंतजार कर रही महिला का पर्स टप्पेबाजों ने पार कर दिया। दंपती ने कोतवाली पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र बसगड़ा निवासी सुनीता देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार शाम को वह पति मन्नीलाल व बेटी के साथ मायके सराय महाजनन से अपनी बहन के घर बढि़न जा रही थी। बिधूना कस्बे में वह एक दुकान के पास बैठ कर वाहन का इंतजार कर रही थी। बताया कि पास में कुछ लड़के भी खड़े थे, जो वाहन आने को लेकर बातें कर रहे थे। आरोप लगाया कि लड़कों ने पति को बातों में उलझा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी नजर पास में रखे बैग पर पड़ी तो उसकी चेन खुली थी और बैग के अंदर रखा पर्स गायब था। बताया कि पर्स में एक मोबाइल व नौ हजार रुपये थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर पास में लगे सीसीटीवी फुटेज देख टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।