फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   tappebaji with women

पुत्र की मृत्यु का डर दिखाकर साधू बने युवकों ने महिला से की टप्पेबाजी

Sun, 12 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
tappebaji with women
फफूंद (औरैया)। साधु बनकर आए बदमाशों ने महिला को पुत्र की मृत्यु का खौफ दिखाकर टप्पेबाजी की और कुंडल लेकर भाग गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के सराय बिहारी निवासिनी गुड्डी देवी पत्नी विश्राम सिंह ने बताया कि रविवार शाम वह चारा लेने खेत जा रही थी। दिबियापुर रोड स्थित महाविद्यालय के पास साधु के रूप में बाइक से आए दो युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने महिला को बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। महिला के हामी भरने पर युवकों ने कहा कि उसके बडे़ बेटे को सांप से खतरा है।

यह सुनकर महिला घबराई और साधुओं से निजात का उपाय पूछा। युवकों ने गुड्डी देवी से कुंडल उतारकर ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप आंख बंद कर करने को कहा। युवकों ने महिला के कुंडल लिए और महिला से कहा कि वह जाप करते हुए 10 कदम पीछे जाए। इस बीच युवक कुंडल लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष श्रवण तिवारी ने बताया कि सूचना पर फोर्स भेजा था। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed