{"_id":"d45ef0b461f4086c1791f7cf2b470955","slug":"take-the-class-of-subordinates-the-justice-to-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीनस्थों की ली क्लास, पीडि़तों को दिया न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीनस्थों की ली क्लास, पीडि़तों को दिया न्याय
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 25 Mar 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दिबियापुर में आइना दिवस पर पहुंचे कानपुर परिक्षेत्र के महानिरीक्षक आशुतोष पांडेय ने पुलिस को आइना दिखाया। उन्होंने पुलिस को कार्यशैली सुधारने की हिदायतें दीं।
विज्ञापन
उन्होंने पीड़ित एवं वादी को भी जागरूक होने के लिए कहा। आईजी ने कहा कि कानून आम आदमी को कमजोर बनने के लिए नहीं बोलता, बल्कि कानून लोगों को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
आईजी आशुतोष पांडेय ने सबसे पहले गारद की सलामी ली। इसके बाद वे पुराने मुकदमों की प्रगति आख्या जानने के लिए सीधे फरियादियों एवं वादियों से रूबरू हुए।
आईजी ने कहा कि वादी का हक है कि अपने मुकदमे में हुई कार्रवाई के बारे में जानें। यदि कोई पुलिस कर्मी या विवेचक जानकारी नहीं दे तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करें। पुलिस कर्मियों को चेताया कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं।
विज्ञापन
बताया कि प्रोजेक्ट आइना पुलिस के व्यवहार एवं कार्यप्रणाली सुधारने के लिए पूरे जोन के 176 थानों में चलाया जा रहा है। इससे निश्चित तौर पर पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार आया है। अब लोगों को अपने मुकदमों की प्रगति जानने में आसानी होने लगी है।
दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री चौ.रामबाबू यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुखलाल गुप्ता, सर्राफा ऐसोसिएशन अध्यक्ष त्रिनेत्र सिंह समेत खासी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।