फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tajuddin and Gabbu's location is not available due to phone shutdown

Auraiya News: फोन बंद होने से ताजुद्दीन और गब्बू की नहीं मिल रही लोकेशन

Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tajuddin and Gabbu's location is not available due to phone shutdown
औरैया। चांदी लूट कांड में तीन पुलिस कर्मियों व उनके चार साथियों के जेल जाने के बाद पुलिस फरार चल रहे ताजुद्दीन और गब्बू की तलाश में जुटी है। पुलिस को स्विफ्ट कार की बरामदगी भी चुनौती बनी हुई है। इधर फरार आरोपियों के मोबाइल बंद हो जाने से पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

डकैती डाल कर बांदा के सराफा कारोबारी मनीष सोने से 50 किलो चांदी ले जाने के मामले में पुलिस ने भले ही भोगनीपुर कोतवाली के पूर्व निरीक्षक अजय पाल कठेरिया, दारोगा चिंतन कौशिक, हेड कांस्टेबल रामशंक समेत सात लोगों को जेल भेज दिया हो, लेकिन फरार मास्टर माइंड ताजुद्दीन व उसका साथी गब्बू को पकड़ने में पसीने छोड़ने पड़ रहे हैं। पुलिस कर्मियों के पकड़े जाने के बाद से दोनों की लोकेशन नहीं मिल रही है। पुलिस सर्विलांस व अन्य माध्यमों से उनका पता लगाने में जुटी है। औरैया पुलिस की एसओजी टीम के साथ ही कई अन्य टीमें बुंदेलखंड के जिले हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन समेत आस पास उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो शुक्रवार की सुबह तक ताजुद्दीन को पुलिस ट्रेस करती रही। उसके लोकेशन हमीरपुर और बांदा के बीच रही। इसके बाद से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। इधर पुलिस ताजुद्दीन के साथ स्विफ्ट कार में आए गब्बू निवासी ललितपुर की तलाश में जुटी है। पुलिस अभी तक कार भी बरामद नहीं कर सकी है। एसपी चारु निगम ने बताया कि पुलिस की टीमें लगी हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

परिवार पर बढ़ा दबाव
ताजुद्दीन व गब्बू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने परिवार पर नजरे गढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दोनों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए परिवार के कुछ लोगों से कड़ाई से पूछताछ भी की है। पुलिस परिवार के लोगों पर उनका सुराग तलाशने के लिए दबाव भी बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर के रास्ते छत्तीसगढ़ जाने की आशंका
फरार चल रहा गब्बू ललितपुर का रहने वाला है। गब्बू और ताजुद्दीन का सुराग तलाश रही पुलिस को जानकारी मिली है कि वह दोनों ललितपुर के रास्ते मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ जा सकते है। हालांकि अभी तक पुलिस को इसको लेकर कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed