फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tablet will not be available without Apaar ID

Auraiya News: अपार आईडी के बगैर नहीं मिलेगा टैबलेट

Sun, 04 Jan 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 04 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tablet will not be available without Apaar ID
औरैया। महाविद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए अपार आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। अपार आईडी न होने की स्थिति में छात्र-छात्राओं को टैबलेट नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

यह व्यवस्था वर्तमान सत्र से ही लागू कर दी गई है। महाविद्यालयों की ओर से छात्रों को इसकी सूचना दी जा रही है। अभी तक महाविद्यालयों में संचालित प्रोफेशनल कोर्स में भी अपार आईडी बनवाना अनिवार्य किया गया था, पर अब इसमें बीए, बीएससी जैसे कोर्स भी शामिल कर दिए गए हैं। अपार आईडी में छात्रों का शैक्षणिक ब्योरा डिजिटल रूप में दर्ज हो जाता है।
विज्ञापन

एक क्लिक पर यह ब्योरा देखा जा सकता है। योजना को सफल बनाने के लिए अब टैबलेट वितरण जैसे कार्यक्रमों को भी इससे जोड़ दिया गया है। जिस छात्र-छात्रा की अपार आईडी नहीं बनी होगी, उसका नाम टैबलेट वितरण कार्यक्रम की सूची से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा छात्रवृत्ति में भी इसे अनिवार्य करने की तैयारी चल रही है। महाविद्यालयों की ओर से लगातार इसकी सूचना छात्र-छात्राओं को दी जा रही है। छात्र खुद भी अपनी अपार आईडी बना सकते हैं। तिलक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि इसी सत्र से सभी छात्र-छात्राओं के लिए अपार आईडी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है।


ऐसे बनाएं अपार आईडी
छात्र-छात्राएं खुद ही अपनी अपार आईडी बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें गूगल पर एबीसी आईडी लिखकर सर्च करना होगा। इससे एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स की वेबसाइट आ जाएगी। इस पर क्लिक कर लॉग-इन पर जाएं। यहां अपनी कोई भी एक पहचान आईडी आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस आदि का चयन करें। आईडी दर्ज करने के बाद संबंधित मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी भरते ही साइन-इन पर क्लिक करें। 12 अंकों की अपार आईडी बनकर तैयार हो जाएगी। इसे महाविद्यालय में जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed