{"_id":"6ab962f271ff88b6050f817a","slug":"swindled-40000-by-dangling-the-lure-of-17-lakh-in-exchange-for-5-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152303-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पांच रुपये के बदले 17 लाख का लालच देकर 40 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पांच रुपये के बदले 17 लाख का लालच देकर 40 हजार ठगे
विज्ञापन
कुदरकोट। एक युवक सोशल मीडिया पर पांच रुपये के पुराने नोट के बदले लाखों रुपये मिलने का विज्ञापन देखकर साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने जालसाज के झांसे में आकर तीन-चार बार में 40220 रुपये गंवा दिए।
गांव कुदरकोट निवासी रामसेवक प्रजापति ने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें पांच रुपये के पुराने नोट के बदले 17 लाख रुपये देने का दावा किया गया था। रामसेवक ने विज्ञापन में दिए गए संपर्क नंबर पर बात की। बातचीत के दौरान ठग ने नोट के बदले बड़ी रकम दिलाने का झांसा दिया और रजिस्ट्रेशन व अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा।
झांसे में आकर पीड़ित ने शनिवार शाम अपने पिता के बैंक खाते से तीन-चार बार में कुल 40220 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये भेजने के बाद भी जब रकम नहीं मिली और सामने से और रुपयों की मांग की जाने लगी, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष शंभू नाथ ने बताया कि फिलहाल थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही लेनदेन और संबंधित मोबाइल नंबर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।