फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Swarna Shatabdi Express stood for 15 minutes due to the closure of the crossing

क्रासिंग बंद ने होने से 15 मिनट खड़ी रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस

Wed, 25 May 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Swarna Shatabdi Express stood for 15 minutes due to the closure of the crossing
फोटो 25एयूआरपी-15- क्रासिंग बंद होने पर खड़े वाहन। संवाद - फोटो : AURAIYA
कंचौसी। अचानक हुई तेज बारिश से क्रासिंग के पास गड्ढे में डंपर फंस गया। इससे क्रासिंग पर जाम लग गया। फाटक बंद न होने से फफूंद और कंचौसी स्टेशन के बीच स्वर्ण शताब्दी ट्रेन को 15 मिनट तक रोका गया। वाहनों को आगे पीछे कराकर किसी तरह फाटक बंद कराकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

कंचौसी कस्बे में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे तेज बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव हो गया। औरैया से कन्नौज मौरंग लादकर जा रहा ट्रक क्रासिंग की उत्तरी ओर मोड़ पर गड्ढे में फंस गया। इससे क्रासिंग पर लंबा जाम लग गया। वाहनों के फंस जाने से क्रासिंग का फाटक बंद नहीं हो सका। इसकी वजह से दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को कंचौसी और फफूंद स्टेशन के बीच ट्रैक पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

डीएफसी ट्रैक पर इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी को कुछ देर ट्रैक पर रोका गया। क्रासिंग पर मौजूद गेटमैन ने स्टेशन कंट्रोल को सूचना देने के साथ ही क्रासिंग पर फंसे वाहनों को आगे-पीछे करवाकर फाटक के बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 मिनट बाद फाटक बंद कर ट्रेन व मालगाड़ी को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक विशंभर पांडेय ने बताया कि क्रासिंग बंद न हो पाने की वजह से स्वर्ण शताब्दी करीब 15 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed