फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Swapnil's selection in IIM Kerala

Auraiya News: स्वप्निल का आईआईएम केरल में चयन

Fri, 05 Jul 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Swapnil's selection in IIM Kerala
औरैया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं डीबीए के पूर्व महामंत्री के भतीजे का चयन आईआईएम केवल में एमबीए में हो गया है। यह जानकारी क्षेत्र में फैलते ही स्थानीय लोगों ने छात्र व उसके परिवारीजनों को बधाई दी।
विज्ञापन


कस्बा दिबियापुर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य व शिक्षक नेता मोहन कृष्ण त्रिवेदी के पोते व जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) औरैया के पूर्व महामंत्री अरुण कुमार त्रिवेदी के भतीजे स्वप्निल त्रिवेदी का चयन आईआईएम केरल में एमबीए में हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग गुरुवार को छात्र स्वप्निल त्रिवेदी के घर पहुंचे। जहां छात्र व घर में मौजूद उसके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

संजय त्रिवेदी ने बताया कि उसका पुत्र स्वप्निल पढ़ाई में हमेशा अच्छे अंक प्राप्त किए है। डीएवी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीएससी पास किया। अब उसका चयन आईआईएम केरला में हुआ है। छात्र की इस सफलता पर पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, अधिवक्ता सौरभ पाठक, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील दुबे, महामंत्री पप्पल चौबे, सुरेश मिश्रा, एडवोकेट अशोक अवस्थी, उप्र प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य अशोक चतुर्वेदी, अरविंद शुक्ला, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed