{"_id":"686034a35047e3e22407d7ae","slug":"suvidha-express-brake-shoe-jammed-train-stood-at-the-station-for-two-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1007-128029-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सुविधा एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम, दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सुविधा एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम, दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
Sat, 28 Jun 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। रेलवे स्टेशन कंचौसी यार्ड में सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के ब्रेक शू जाम हो गए। पहिये से निकली चिंगारी को देख लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी।
ट्रेन आनंद विहार दिल्ली से पटना जा रही थी। करीब दो घंटे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी होने से यात्री परेशान रहे, हालांकि बाद में दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
दिल्ली-हावड़ा रूट की डाउन लाइन से आनंद विहार से पटना जा रही 03256 सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन फफूंद से कंचौसी के बीच निकल रही थी। तभी ट्रेन के इंजन के पहिये के ब्रेक शू जाम होने की समस्या आई। इससे पहिये से चिंगारी उठने लगी।
विज्ञापन
धुआं देख लोको पायलट ने कंचौसी रेलवे स्टेशन की मेन लाइन पर ट्रेन रोक दी। इसके बाद तकनीकी स्टाफ ने इंजन को बोगियों से अलग किया। कानपुर से दूसरा इंजन मंगाया गया, इसके बाद उसे ट्रेन में जोड़कर रवाना किया गया। इस दौरान पीछे आ रही मेमू एक्सप्रेस ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया।
स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि सुविधा एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खामी आई थी। कानपुर से दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन को गतंव्य स्थल के लिए रवाना किया गया है।