फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Surveyor team inspected the land of district jail

Auraiya News: जिला जेल की जमीन का सर्वेयर टीम ने किया निरीक्षण

Wed, 01 Nov 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Surveyor team inspected the land of district jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शेरपुर सरैया में बनने वाले जिला जेल के लिए खरीदी गई जमीन का बुधवार को सर्वेयर ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वेयर ने जमीन की नापजोख के साथ ही चिह्नांकन भी किया। इसके उपरांत अब जिला जेल निर्माण को नक्शा व डीपीआर तैयार की जाएगी।
फफूंद थाना क्षेत्र के शेरपुर सरैया में 25.037 हेक्टेयर की भूमि पर प्रस्तावित जिला जेल का निर्माण जल्द होने वाला है। कास्तकारों से जमीन का बैनामा होने के बाद अब जिला जेल निर्माण को लेकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक रामधनी ने मौके पर पहुंचकर सर्वे टीम के साथ निगेहबानी करनी शुरू कर दी है। इससे अब जल्द ही जिले में जिला जेल की कमी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक इटावा-औरैया रामधनी ने बताया कि बुधवार को कानपुर से आए निर्माण इकाई के इंजीनियर ने सर्वे का काम शुरू कर दिया। अभी दो-तीन दिन सर्वे का काम चलेगा। निरीक्षण के उपरांत अब जिला जेल का नक्शा व डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस दौरान डिप्टी जेल मनोज कुमार तिवारी, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक स्वदेश चंद्र दुबे, लेखपाल राजीव सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के बंदियों को अभी जिला कारागार इटावा में रखा जाता
बता दें कि औरैया जिले के बंदियों को अभी जिला कारागार इटावा में रखा जाता है। इटावा तक प्रतिदिन जाने और फिर वहां से बंदियों को जिला न्यायालय औरैया तक लाने में जहां अनावश्यक समय की बर्बादी होती है। तो वहीं लगभग 120 किलोमीटर की दूरी आने-जाने में गाड़ियों के लिए हर माह डीजल पर हजारों रुपये खर्च करना पड़ता है। औरैया में जिला जेल बनने के बाद पुलिस प्रशासन औरैया का अनावश्यक का खर्च बच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed