फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Surat Express stood for five minutes due to cattle collision

Auraiya News: मवेशी के टकराने से पांच मिनट खड़ी रही सूरत एक्सप्रेस

Tue, 22 Aug 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Surat Express stood for five minutes due to cattle collision
अछल्दा। दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग पर कानपुर से इटावा जा रही 19054 सूरत एक्सप्रेस से तीन बजकर 37 पर अछल्दा स्टेशन के पास मवेशी टकरा गया। जिससे मवेशी दूर डाउन लाइन पर जा गिरा। लोकोपायलट ने इमजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को बैसोली के पास रोक दिया। पांच मिनट में इंजन की जांच के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। डाउन लाइन पर मवेशी का शव पड़ा होने की वजह से 11124 बरौनी मेल को 20 मिनट होम सिग्नल पर रोका गया। इसके बाद पांच मिनट स्टेशन पर खड़ा किया गया। ट्रैक से मवेशी का शव हटाने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया ट्रैक पर मवेशी पड़े होने की वजह से बरौनी मेल को रोका गया था। रेल कर्मी को भेजकर मवेशी को ट्रैक से हटवा कर ट्रेन को गंतव्य को रवाना किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed