{"_id":"6a70f8464b456df340060fb3","slug":"supply-disrupted-for-five-hours-due-to-a-fault-in-the-substations-machinery-auraiya-news-c-211-1-aur1024-149193-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: उपकेंद्र की मशीन में खराबी से पांच घंटे ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: उपकेंद्र की मशीन में खराबी से पांच घंटे ठप रही आपूर्ति
Tue, 04 Aug 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
मशीनों को दुरुस्त करते कर्मी। स्रोत:कर्मी
- फोटो : Archive
कंचौसी। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को बिहारीपुर उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी के कारण नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह-सुबह बिजली जाने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए और दोपहर तक लोग भीषण उमस से बेहाल नजर आए।
बिहारीपुर उपकेंद्र में सुबह करीब छह बजे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने मरम्मत का काम शुरू किया और सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल की। हालांकि कुछ ही देर बाद मशीन में दोबारा खराबी आ गई, जिसे दोपहर 12 बजे के बाद पूरी तरह दुरुस्त किया जा सका।
मशीन की बार-बार की खराबी के कारण उपभोक्ताओं को पांच घंटे से अधिक समय तक बिना बिजली के रहना पड़ा। जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि उपकेंद्र की मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खराबी को दुरुस्त किया है और अब बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू है।