{"_id":"681662559e4c848135077c9d","slug":"sunshine-during-the-day-strong-winds-in-the-evening-are-making-people-sick-auraiya-news-c-211-1-knj1003-125390-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दिन में धूप, शाम को तेज हवाएं कर रहीं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दिन में धूप, शाम को तेज हवाएं कर रहीं बीमार
Sun, 04 May 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 04 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। सीएचसी में इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, दस्त और उल्टी के आ रहे हैं।
डॉक्टर बता रहे हैं कि दिन में धूप और शाम को तेज हवा व बूंदाबांदी से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। बड़ों के साथ-साथ बच्चों की सेहत भी बिगड़ रही है। बुखार और बदन दर्द होने पर लोग बीमार हो रहे हैं।
शनिवार को सीएचसी की ओपीडी व इमरजेंसी में 200 से अधिक मरीज पहुंचे। इमरजेंसी में मरीजों को देख रहे डॉ. विकास मिश्रा ने कहा कि मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार के अलावा पेटदर्द आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में खानपान और दिनचर्या के प्रति सतर्कता बरतना जरूरी है। तरल पदार्थ का सेवन करते रहें। ताजा भोजन लें।
बच्चों की ओपीडी में भी भीड़ रही। उधर, महिलाओं की ओपीडी में डॉ. स्वास्तिका के मुताबिक महिलाएं बदन दर्द और बुखार होने पर डॉक्टरों की सलाह से ही दवा लें।
विज्ञापन
इस मौसम में बार-बार बुखार, दस्त और उल्टी होना सेहत के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर से लेकर दवा न खाएं, डॉक्टर के परामर्श पर ही दवा लें। गर्भवती व बीमार महिलाएं लापरवाही न करें।