फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Suditi's Kushagra and Mahi became India Genius

Auraiya News: सुदिति के कुशाग्र व माही बने इंडिया जीनियस

Thu, 03 Jul 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 03 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Suditi's Kushagra and Mahi became India Genius
औरैया। लखनऊ के वृंदावन योजना सेक्टर-12 स्थित होली पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में प्रयास स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से इंडिया जीनियस अवॉर्ड कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह और सीतापुर एमएलसी पवन सिंह चौहान ने इंडिया जीनियस अवॉर्ड में अपनी कक्षा में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र–छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए, जिसमें औरैया के सुदिती ग्लोबल एकेडमी के कक्ष सात के छात्र कुशाग्र को साइकिल,गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र मिला। इसी प्रकार कक्षा 12 की छात्रा माही गुप्ता को स्मार्टवॉच,गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अन्य प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या कंचन लता तिवारी ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। परीक्षा समन्वयक देवशक्ति व बेबी सोनी को भी प्रशस्तिपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या कंचनलता तिवारी ने कहा कि शिक्षा सफलता का मूलमंत्र है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed