{"_id":"61d88fdae8f08f76072c0639","slug":"sucide-auraiya-news-auraiya-news-knp6741424116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म दिन के दिन युवती ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म दिन के दिन युवती ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में एक युवती ने जन्मदिन पर फांसी लगाकर जान दी। पुलिस ने बताया कि युवती को भाई ने जन्मदिन की पार्टी बाहर मनाने से रोका था। इसी से वह नाराज थी।
मोहल्ला गोविंद नगर निवासी गिरीश कुमार दुबे की 21 वर्षीय बेटी प्रियंका का गुरुवार को जन्मदिन था। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका ने अपने जन्मदिन की पार्टी दोस्तों के साथ मिलकर होटल में मनाने की बात कही। इस पर बड़े भाई ने बहन को समझाते हुए दोस्तों को घर पर बुलाकर पार्टी मनाने की सलाह दी। इसी बात से प्रियंका नाराज होकर अपने कमरे में चली गई।
इधर, मां भी आराम करने के लिए अपने कमरे में चली गई। शाम लगभग साढ़े सात बजे भाई प्रियंका को बुलाने उसके कमरे में पहुंचा तो बहन को फंदे पर लटका देखा। इस पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में भाई ने बहन को फंदे से नीचे उताकर 50 शैया जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में पोस्टमार्टम न कराने की बात लिखकर दी और शव को घर ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।