फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sucestion take to change of revenu act

रेवेन्यू एक्ट में संशोधन को लिए सुझाव

Sun, 19 Jul 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 19 Jul 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
sucestion take to change of revenu act

उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता राजबहादुर सिंह यादव ने शनिवार को वकील संगठनों के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर रेवेन्यू एक्ट 2006 के संशोधन को महत्वपूर्ण सुझाव लिए। उन्होंने किसानों के घर तक न्याय पहुंचाने की दिशा में विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया।

विज्ञापन




अपर महाधिवक्ता यादव ब्रह्मनगर स्थित रामदेव रघुवंश कुमार सिंह एडवोकेट के आवास पर गए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रेवेन्यू एक्ट 2006 में संशोधन हेतु बनाई गई हाई पावर कमेटी अध्यक्ष के नाते वह जिलों में वकीलों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके एकत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन



यादव ने कहा कि लोगों को त्वरित न्याय मिले और उन्हें अधिक न भटकना पड़े। ऐसी व्यवस्था वह लागू करवाना चाहते हैं। कहा कि पूर्व रेवेन्यू एक्ट में तमाम विसंगतियां हैं, इनमें सुधार लाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
बताया कि गलत आदतों के शिकार व्यक्तियों द्वारा अपने परिवार के भविष्य की अनदेखी कर भूमि बेचने पर रोक लगाने संबंधी प्रावधान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अभी तक कोई कानून नहीं बना है, उनकी नजर में इसके लिए कानून होना चाहिए।


 
वार्ता के दौरान डीबीए अध्यक्ष अशोक अवस्थी, महामंत्री देवालय चौधरी, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार धनगर, महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी, डीजीसी सिविल जितेंद्र सिंह तोमर, रामदेव रघुवंश कुमार सिंह, गौरव कुमार सिंह, श्रीनरायन तिवारी, आनंद दुबे, महावीर शर्मा आदि ने सुझाव दिए।



 
अपर महाधिवक्ता राजबहादुर सिंह इसके बाद भारतीय विद्यालय इंटर कालेज पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षाविद् स्वर्गीय सर्वेश भूषण शर्मा के त्रयोदशी भोज में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सर्वेश भूषण शर्मा के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed