फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Submersible mechanic was murdered in a transaction dispute

Auraiya News: लेनदेन के विवाद में हुई थी सबमर्सिबल मिस्त्री की हत्या

Fri, 14 Nov 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Submersible mechanic was murdered in a transaction dispute
पुलिस हिरासत में मिस्त्री के हत्या के आरोपी व घटना में प्रयुक्त कार।  - फोटो : स्रोत: पुलिस
औरैया। थाना अजीतमल क्षेत्र के गांव मोहारी में सबमर्सिबल मिस्त्री की हत्या अवैध संबंधों में रुपयों के लेनदेन को लेकर उपजे विवाद में हुई थी। पुलिस ने मृतक के फोन की सीडीआर से घटना का खुलासा कर दिया। हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी अभिषेक भारती ने औरैया कोतवाली में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव मोहारी में सबमर्सिबल मिस्त्री सुरेंद्र शर्मा (70) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। सुबह बेटे के दुकान पर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी हुई थी। इसके बाद से ही थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम हत्या करने वालों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान मृतक के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट पुलिस ने निकलवाई। इसमें शाम 7.17 बजे आखिरी कॉल जिला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को किया गया था। बस यहीं से पुलिस हत्या की कड़ियां जोड़ती चली गई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि महिला का मायका औरैया के सहायल थाना क्षेत्र में है। वहीं थाना करहल क्षेत्र के गांव धनसिंह निवासी सुखवीर की ससुराल इटावा सीमा से सटे गांव में है। सुखवीर के माध्यम से ही महिला तीन महीने पहले मृतक के संपर्क में आई थी। इस बीच वह तीन बार सबमर्सिबल मिस्त्री से मिलने रात में दुकान पर आ चुकी थी। इसके लिए उसने पहली बार दो हजार रुपये और दूसरी बार तीन हजार रुपये लिए थे। बुधवार रात को भी वह सुखवीर और आगरा के थाना चित्राहाट निवासी सदाराम के साथ कार से दुकान पर पहुंची थी। रात में महिला मिस्त्री के साथ दुकान के पीछे बने परिसर में रुकी थी। जाने के दौरान महिला व उसके साथियों ने मिस्त्री से आठ हजार रुपये मांगे, जिसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला और दोनों युवकों ने मिलकर मिस्त्री की हथौड़ा, बसूली और निहाई से सिर कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों कार में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान भीखेपुर चौराहे से ग्राम जैनपुर नहर के निर्माणाधीन पुल के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग की कार और मिस्त्री का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना हथौड़ा, बसूली और निहाई पहले ही बरामद कर लिए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस को मिस्त्री की हत्या के बाद घटनास्थल से टूटी हुईं चूड़ियां और एक कान की बाली भी मिली थी। एसपी ने बताया कि इसके बाद से ही किसी महिला के घटना में शामिल होने का शक गहरा हो गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि विवाद के दौरान मिस्त्री से उनकी हाथापाई भी हुई थी। इसी दौरान महिला की चूड़ियां टूटने के साथ कान की बाली भी खिंच गई थी। इससे महिला के कान में भी चोट आई थी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed