फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Subedarganj-Indore Special stopped at Phaphund station for the first time.

Auraiya News: पहली बार फफूंद स्टेशन पर रुकी सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल

Fri, 02 Oct 2026 09:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Subedarganj-Indore Special stopped at Phaphund station for the first time.
दिबियापुर। जिले के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन फफूंद से इंदौर के लिए सीधी ट्रेन का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। रेलवे बोर्ड की ओर से स्वीकृत अतिरिक्त ठहराव के तहत गाड़ी संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल पहली बार फफूंद स्टेशन पर रुकी। लोगों ने लोको पायलट को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 9:25 बजे के बजाय 28 मिनट की देरी से 9:53 बजे फफूंद पहुंची। रेलवे कर्मियों के अनुसार पहले दिन फफूंद से 12 यात्रियों ने सफर किया। इनमें 10 ने इटावा और दो ने शिवपुरी तक की टिकट ली। ठहराव से क्षेत्रवासियों के लिए मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर-ममलेश्वर, हरसिद्धि शक्तिपीठ, गढ़कालिका, बगलामुखी धाम नलखेड़ा और कुबेरेश्वर धाम की यात्रा आसान हो गई है।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में पूर्व चेयरमैन अरविंद पोरवाल, श्याम सिंह, रंजीत पोरवाल और संजय पाल आदि शामिल रहे। रेल संघर्ष समिति के पदाधिकारी श्याम सिंह व रंजीत पोरवाल ने कहा कि अन्य जरूरी ट्रेनों के ठहराव के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04169 प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को सुबह 9:25 बजे फफूंद आएगी और 9:27 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को दोपहर 3:40 बजे पहुंचेगी और 3:42 बजे रवाना होगी।

मंजू पोरवाल ने कहा कि सीधी ट्रेन मिलने से इंदौर व धार्मिक स्थलों के लिए कानपुर या इटावा जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी खत्म हो गई है। राम कुमार गुप्ता ने कहा कि स्पेशल ट्रेनों का ठहराव अच्छी पहल है, लेकिन इन्हें स्थायी किया जाए और कोरोना काल में बंद हुई अन्य ट्रेनों को भी दोबारा चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed