फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sub station earthing burns

सबस्टेशन में मानक विहीन अर्थिंग जली

Sat, 16 Apr 2016 11:41 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 16 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
sub station earthing burns
जली अर्थिंग की खुदाई करते कर्मचारी, मौके पर मौजूद एसडीओ व जेई। - फोटो : amar ujala beuro
शहर के बिजली घर में बनाई गई मानक विहीन अर्थिंग में शुक्रवार रात आग लग गई। इस पर कर्मचारियों ने बिजली अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मचारियों ने लगी आग पर काबू पाया। अर्थिंग फुंकने से देर रात तक आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


आरएपीडीआरपी योजना में करोड़ों रुपये खर्च कर लगभग ढाई साल पहले शहर को बिजली समस्याओं से मुक्त बनाया गया था। कार्यदाई संस्था कैपिटल कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही से कई कमियां रह गई थीं। शुरुआती दौर में इसका कोई असर नहीं दिखाई दिया। लेकिन धीरे-धीरे वह कमियां सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग सुलगने लगी। अर्थिंग कटते ही शहर की बिजली गुल हो गई। मौके पर मौजूद एसएसओ सुनील यादव ने रात में जेई शशिकांत मौर्या को सूचना दी। जेई ने तुरंत फायर कर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन


आधा घंटे के में पहुंचे फायर कर्मियों ने तेज उठती लपटों पर पानी डालकर एक घंटे में काबू पाया। इससे 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से बच गया। इस संबंध में जेई शशिकांत मौर्या ने बताया कि कैपिटल कंपनी की ओर से बनाई गई अर्थिंग मानक के अनुरूप न होने के कारण जल गई। वहीं देर रात ठप हुई बिजली आपूर्ति से सुबह लोगों को पेयजल के संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ फीट गहरी बनाई गई अर्थिंग
कैपिटल कंपनी की ओर से मात्र 30-35 फीट गहरी बनाई गई बोरिंग को मानक विहीन मानते हुए विभाग की ओर से सौ फीट गहरी बोरिंग कराकर अर्थिंग तैयार कराई गई। इस संबंध में एसडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बड़े ट्रांसफार्मरों के लिए कम से कम सौ फीट गहरी अर्थिंग ही सफल हो पाती है।


कैपिटल कंपनी की ओर से पहले कराए गए काफी काम मानक के अनुरूप नहीं दिखाई दे रहे हैं। कंपनी का पूरा भुगतान उनके आने से पहले ही किया जा चुका था। ऐसे में अब वह असहाय हैं। हालांकि हाल ही में कंपनी की ओर से कराए गए कामों की कुछ कमियां सामने आई हैं। जिसके लिए उनके अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया गया है।
पंकज शर्मा, एक्सईएन, डिस्ट्रीब्यूशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed