फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students understood the intricacies of science in the science show

Auraiya News: साइंस शो में छात्रों ने विज्ञान की बारीकी को समझा

Wed, 22 May 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Students understood the intricacies of science in the science show
औरैया। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक-12 स्कूल और वैदिक इंटर काॅलेज दिबियापुर के सहयोग से साइंस शो का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को विज्ञान शिक्षक ने विज्ञान के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्रों द्वारा किए गए सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि भौतिकी को दैनिक जीवन की घटनाओं से जोड़ कर देखना व समझना एक विशेष कला है। इसमें भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद (आईएपीटी) हर वर्ष नेस्ट (एनएईएसटी) के माध्यम से किसी भी स्तर पर कोई शुल्क दिए बिना विद्यार्थी को ऑनलाइन वीडियो क्विज के माध्यम से अपने प्रायोगिक कौशल के परीक्षण का मौका देती है।
विज्ञापन

प्रश्नों को मात्रा याद कर अच्छे अंक लाना हमारे व्यक्तित्व में दीर्घ कालिक विकास नहीं कर सकता। बताया कि नेस्ट (नेशनल अंवेषिका एक्सपेरिमेंटल स्किल टेस्ट) में ऑनलाइन चयनित प्रतिभागी को छात्रवृति भी मिलेगी। प्रति वर्ष आयोजित होने वाले इस टेस्ट में नौवीं कक्षा से स्नातकोत्तर तक के छात्र दिनांक 25 मई तक ऑनलाइन naest.shiksha-sopan.org पर आवेदन कर सकते हैं। पद्मश्री आईआईटी कानपुर के पूर्व प्रो. डॉ. एचसी वर्मा के मार्गदर्शन में भौतिकी सीखने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि साइंस शो के दौरान विज्ञान शिक्षक मोहित सिंह ने प्रकाश का सीधी रेखा में चलना, प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन, बरनौली की प्रमेय पर आधारित एक गेंद का हवा में टिका रहना, आर्किमडीज के सिद्धांत पर किसी वस्तु के पानी में डूबने, डूबकर तैरने संबंधी प्रयोगों और उनकी साइंस समझाई। गतिविधि आधारित प्रयोगों से बच्चों ने खूब आनंद लिया और अपना ज्ञानवर्धन किया। इस मौके पर पवन प्रताप सिंह, आदित्य चतुर्वेदी, सावित्री प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed