फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students showed talent in science exhibition

औरैया: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 15 Feb 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent in science exhibition

विज्ञापन
औरैया। शहर से सटे गांव भगौतीपुर स्थित शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के-12 स्कूल में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने ज्ञान विज्ञान के अद्भुत मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रासायनिक तत्वों के शब्दों में पिरोया हुआ गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विज्ञान के महत्व को समझाते हुए अंधविश्वास दूर करने के लिए उस पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।

प्रदर्शनी में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने जल चक्र, ज्वालामुखी, हाइड्रोलिक क्रेन और न्यूटन के नियमों पर आधारित मॉडल बनाए। साथ ही कई रासायनिक क्रियाओं से संबंधित गतिविधियों को भी प्रस्तुत किया। कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के बच्चों ने निद्रारोधी चश्मा, बिना तार के बिजली संचरण, सौर मंडल जैसे कार्यशील मॉडल पेश किए। बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी नरुला ने सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से इसी तरह से अपनी ऊर्जा को सही दिशा में अग्रसर करते रहने की अपील की। स्कूल प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम शेमफोर्ड स्कूल में विद्यार्थियों की प्रायोगिक दक्षता को भी निरंतर बेहतर करते हैं। इसके पहले नए सत्र के शुभारंभ से पूर्व हवन पूजन किया गया। इसमें आगामी परीक्षाओं में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षा करते हुए मां सरस्वती की वंदना एवं अर्चना की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed