{"_id":"be3ec4aa50d52e9175c60d7e87287eb2","slug":"students-fought-among-themselves-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में लड़े छात्र, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में लड़े छात्र, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के जेसीज चौराहा स्थित राजीव गांधी स्कूल में लंच के समय दो छात्र आपस में झगड़ने लगे। इसी बीच एक बच्चा धक्का लग जाने से जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। टीचरों ने आननफानन घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीओ सिटी व कोतवाल ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
मोहल्ला बनारसीदास निवासी दिव्यांशु उर्फ गोलू (11) पुत्र ओमकार सविता जेसीज चौराहा स्थित राजीव गांधी विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। रोज की भांति शनिवार को विद्यालय पढ़ने गया हुआ था। लंच के समय दिव्यांशु व कुछ बच्चे आपस में झगड़ रहे थे।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में झगड़ा होते देख अन्य बच्चों ने टीचरों को जानकारी दी। टीचर मौके पर पहुंचते उससे पहले किसी बच्चे ने दिव्यांशु को धक्का दे दिया। धक्का लगने से दिव्यांशु जमीन पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। टीचरों ने घायल छात्र को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के परिजनों को सूचना लगी तो वह जिला अस्पताल पहुंच गए, उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने आरोपी खिलाफ एफआईआर कराए जाने की परिजनों ने की मांग है।
इकलौता सहारा था दिव्यांशु- औरैया। ओमकार सविता का पुत्र दिव्यांशु इकलौता सहारा था। ओमकार का रो-रोकर बुरा हाल था, बार-बार एक ही रट लगाए हुए था कि उसका इकलौता सहारा चला गया। वह उसका सहारा कौन बनेगा।
मेहनत-मजूदरी कर पेट पाल रहा है ओमकार - औरैया। ओमकार मेहनत मजदूरी कर अपने पुत्र को अच्छी पढ़ाई पढ़ा रहा था। शनिवार को उसकी मौत हो जाने के बाद वह बदहवास हो गया और रो-रोकर कह रहा था कि अपने बच्चे को एक बड़ा अफसर बनाने का सपना उसका अधूरा रह गया।