फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students displayed their talent in the cultural festival.

Auraiya News: संस्कृति उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 17 Jan 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 17 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent in the cultural festival.
फोटो-4-नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। स्रोत: प्रशासन - फोटो : नगला बरी ​स्थित एक बाइक शोरूम में घूसी भैंस। वीडियो ग्रैव
औरैया। उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति, हमारी पहचान थीम के तहत ईशा वाटिका में संस्कृति उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

उत्सव का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें एकल व समूह नृत्य, गायन और काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकल गायन में वैष्णवी तिवारी प्रथम, आकृति दीक्षित द्वितीय और स्वाती श्रीवास्तव तृतीय रहीं।
विज्ञापन

काव्य पाठ में राममोहन प्रथम, माधवेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय और दीपक तृतीय स्थान पर रहे। एकल नृत्य में अंशिता शर्मा प्रथम, अंशिका भारती द्वितीय और जागृति गुप्ता तृतीय रहीं। समूह नृत्य में ईशू ग्रुप ने प्रथम और रिचा ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में मुनिया यादव, सयंगीत प्रभाकर, सारिका तिवारी, अंशिका यादव, गोपाल पांडेय और पूनम पोरवाल शामिल रहे। जिला पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह ने बताया कि विजयी प्रतिभागी 17 से 19 जनवरी के मध्य कानपुर मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

फोटो-4-नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। स्रोत: प्रशासन

फोटो-4-नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। स्रोत: प्रशासन- फोटो : नगला बरी स्थित एक बाइक शोरूम में घूसी भैंस। वीडियो ग्रैव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed