फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students could not answer DM's questions correctly, sought clarification from teachers

Auraiya News: डीएम के सवालों का सही जवाब न दे पाए छात्र, शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 17 Nov 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Students could not answer DM's questions correctly, sought clarification from teachers
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी शनिवार को अलीपुर गांव में आयोजित जन चौपाल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिषदीय स्कूल के बच्चों से सवाल पूछे। सही उत्तर न दे पाने पर डीएम ने तुरंत बीएसए को तलब किया। स्कूल के शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। इसके बाद जनसुनवाई शुरू की।
विज्ञापन

उन्होंने सचिव को निर्देश दिए कि गांव में सर्वे कर पात्रों को आवास दिलाना सुनिश्चित करें। विधवा, वृद्धा, निराश्रित, दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने वालों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और पंचायत सेक्रेटरी को निर्देश दिए कि यदि कोई पात्र योजना के लाभ से वंचित है तो उसका आवेदन आदि पूर्ण कराते हुए पात्रता के अनुसार लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

चौपाल में राशन डीलर द्वारा पात्र व्यक्ति का अंत्योदय कार्ड निरस्त कर अपात्र का बनाए जाने की शिकायत पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि 15 दिसंबर तक हर घर जल से नल योजना के तहत हर घर में पानी पहुंचाने के साथ-साथ जिन घरों में अभी तक कनेक्शन नहीं हुए हैं उनका सर्वे कराकर छूटे हुए घरों में कनेक्शन कराना सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed